Connect with us

वाराणसी

साथी की पिटाई से भड़के वकीलों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साथी अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया। कमिश्नर ऑफिस के बाहर सीढ़ियों पर धरना देकर वकीलों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

मामला लालपुर चौकी से जुड़ा है, जहां अधिवक्ता अरविंद वर्मा रविवार शाम अपनी निजी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी आदित्य सेन ने उनसे न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उन्हें पीट भी दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद डीसीपी वरुणा ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

घटना के अगले ही दिन एक और मामला सामने आया जब अधिवक्ता अलीम खान से बड़ागांव पुलिस ने कथित तौर पर मोबाइल फोन छीन लिया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिससे वकीलों का गुस्सा और भड़क उठा।

Advertisement

धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि वाराणसी में पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान वकीलों का प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस आयुक्त से मिला और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वकीलों ने यह भी घोषणा की कि यदि मुख्यमंत्री वाराणसी दौरे पर आते हैं, तो वे उनसे मिलकर इस मुद्दे पर शिकायत करेंगे। धरने में अनूप कुमार सिंह, आशीष सिंह, दीपक राय कान्हा, कौशलेंद्र सिंह, विकास दुबे, अभिषेक प्रताप, रविंद्र यादव, प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, दुर्गा सेठ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page