वाराणसी
साड़ी कारखाने से हजारों की चोरी
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के सबुआ पोखरे के पास एक साड़ी के कारखाने की रोशनदान के सहारे अंदर घुसकर चोरों ने हजारों की साड़ी चुरा ले गये। सुबह जब कारखाना मालिक पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना लिखित रूप से कारखाना मालिक ने पुलिस को दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, मीनाबाजार के निवासी कमरूद्दीन का एक मकान सबुआ पोखरे के पास है। उसमें वह तीन पावरलूम लगाए हैं जहाँ साड़ी की बुनाई होती है। गुरुवार को जब सभी बुनकर घर चले गये तो कमरूद्दीन कारखाना बंद करके घर आ गये। शुक्रवार की सुबह जब वह कारखाना खोलने पहुंचा तो देखा की रोशनदान की जाली टूटी है। और कारखाने में रखी बीस साड़ियां गायब है।
कमरूद्दीन ने बताया कि 18 हजार रूपये मूल्य की साड़ी चोर उठा ले गये। घटना की लिखित रूप से पुलिस को सूचना दे दिया है।
