Connect with us

वायरल

ससुराल से लापता विवाहिता मिली, सहेली से किया समलैंगिक विवाह

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर/वाराणसी । एक गांव की बहू के ससुराल से पांच माह पहले लापता होने के बाद उसने अपनी मायके की एक सहेली के साथ समलैंगिक विवाह कर लिया। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने दोनों सहेलियों को वाराणसी से पकड़ा और बुधवार को उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 महीने पहले अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। 21 मई को विवाहिता ससुराल से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसके पति ने अगले दिन अदलहाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।

Loading...

पुलिस को जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह ने सारनाथ थाना क्षेत्र से विवाहिता को बरामद किया और उसकी सहेली को भी अदलहाट थाने ले आए। पुलिस ने दोनों को उनके परिवारों को सौंप दिया। थाने से बाहर आते ही दोनों लड़कियों ने कहा कि वे समलैंगिक हैं और आपस में विवाह कर चुकी हैं।

उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अब अपने परिवारों के साथ नहीं रहना चाहती हैं और फिर एक साथ चली गईं। परिवारजन भी उनकी इस इच्छा के आगे निराश होकर घर लौट गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page