Connect with us

पूर्वांचल

सफ़ाई कर्मियों ने घेरा कोतवाली, नहीं उठाए कूड़े

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों द्वारा स्वच्छता दूतों से हाथापाई व पिटाई के मामले में सोमवार को दूसरे दिन नगर क्षेत्र के सभी वार्ड कूड़े की ढेर से पटे रहे। इस दौरान नगर पालिका से प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता दूत कोतवाली पहुंचे। यहां घंटों मान मनौव्वल और जद्दोजहद के बाद स्वच्छता दूत जाकर माने। गिले शिकवे दूर कर स्वच्छता दूत काम पर वापस लौटे हैं।

बताते चले कि सोमवार को नगर पालिका से स्वच्छता दूत प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए। स्वच्छता दूत सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंचे और घेराव कर दिया। सभी दो स्वच्छता दूतों की पिटाई के मामले में कार्रवाई पर अड़ हुए थे। दरअस्ल रविवार को कोतवाली नगर के शाहगंज से चौक मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों के साथ मौजूद अराजकतत्वों ने स्वच्छता दूतों से अभद्रता व हाथापाई की थी। सफाई कर्मचारी अध्यक्ष संतोष चौधरी का आरोप था कि इसमें दो सफाई कर्मियों को चोटे आई थी। इसके बाद सफाई कर्मी नगर पालिका में धरने पर बैठ गए थे।

तो वहीं उधर सुबह से शहर में स्वच्छता दूतों ने कूड़े नहीं उठाए तो सफाई व्यवस्था व्यवस्था चरमरा गई। बाद में जब कोतवाली पर सफाई कर्मियों का घेराव हुआ तो सीओ सिटी शिवम मिश्रा व एसडीएम सदर ठाकुर प्रसाद ई ओ लाल चंद्र आदि अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता अमोल बाजपेयी आदि ने मध्यस्थता की बातचीत का लंबा दौर चला तब कही जाकर स्वच्छता दूत माने और गिले शिकवे दूर कर काम पर लौटे।

साथ ही साथ नगर पालिका के ईओ लाल चंद ने बताया कि व्यापारियों और सफाई कर्मियों को बुलाकर आपस में सामंजस्य बना दिया गया है। सफाई कर्मियों को जहां निर्देशित किया गया है कि वे सावधानी से काम करेंगे वही व्यापारियों से कहा गया है कि दुकान से बाहर सामान नहीं रखेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page