Connect with us

सियासत

सपा प्रत्याशी के नोट गड्डी के वायरल वीडियो पर विधायक ताहिर ने दी सफाई, कही यह बात

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर से इंडिया गठबंधन के लोक सभा प्रत्याशी भीम निषाद द्वारा नोट की गाड़ी देते वीडियो वायरल होने के प्रकरण के 12 घंटे के भीतर ही सपा विधायक मो ताहिर खान ने सफाई दी है उन्होंने कहा कि इस तरह से आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया है। यदि निर्वाचन आयोग कहेगा तो हमारे प्रत्याशी भीम निषाद माफी मांगने को तैयार हैं।

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी की तरफ से भीम निषाद को सुल्तानपुर का लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था। जिसमें वह 500 की नोट की गड्डी विधायक ताहिर की तरफ बढ़ा रहे हैं। इस वायरल वीडियो को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा हैं कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है,इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए,12 घंटे के भीतर ही विधायक इसौली ताहिर खान और सभा प्रत्याशी भीम निषाद डिफेंस मोड में आ गए हैं। बस स्टेशन पर लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सफाई पेश की।

तो वहीं ताहिर खान, सपा विधायक सुल्तानपुर ने कहा कि इस पैसे का उपयोग कहीं से भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नहीं किया गया है। लोगों द्वारा चंदा एकत्र कर प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए दिया गया था भीम निषाद इतने बुद्धिमान नहीं है कि वह इन चीजों को व्यवस्थित ढंग से पेश कर पाते। कतई पैसे का दुरुपयोग लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में नहीं किया गया है । इसका कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। चुनाव कार्यालय खोलने के दौरान पैसे के खर्च को लेकर हमारे और प्रत्याशी भीम निषाद के बीच विचार विमर्श हुआ था।

साथ ही साथ अवगत कराते चले कि प्रत्याशी भीम निषाद ने कहा कि यह चंदे का पैसा है। दिन भर चुनाव प्रचार करने के दौरान तमाम तरह के खर्च आते है। जिसके लिए पैसे का प्रबंध करना होता है। कार्यकर्ताओं के खाने-पीने का भी प्रबंध करना होता है। इस पैसे से किसी भी तरीके से चुनाव को प्रभावित करने का कार्य नहीं किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग मुझे फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page