Connect with us

वाराणसी

सत्याग्रह के 99वें दिन शास्त्री घाट पर उपवास, न्याय की लड़ाई जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। बुधवार को सत्याग्रह के 99वें दिन शास्त्री घाट, कचहरी, वाराणसी पर उपवास प्रारंभ हुआ। सत्याग्रह में नारीवादी कार्यकर्ता रंजू सिंह, थिएटर एक्टिविस्ट अशोक मानव, लोक चेतना समिति की मैनब बानो, किसान कार्यकर्ता ज्योति डेहरिया, राम लगन पांडे, अजय यादव और जोखन सिंह यादव शामिल हुए।

रंजू सिंह पिछले 25 वर्षों से सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। लोक चेतना समिति की कार्यकारी निदेशक के रूप में उन्होंने मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है।

अशोक मानव, जो आरा, बिहार से हैं एक परिवर्तनकारी कार्यकर्ता और रंगकर्मी हैं। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और आरा में रंगकर्म की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

मैनब बानो किशोरियों को पीरियड जैसी सामाजिक रूप से संकोचपूर्ण समस्याओं के बारे में जागरूक करती हैं ताकि समाज में इस विषय को लेकर सही समझ विकसित हो।

Advertisement

ज्योति डेहरिया, जो छिंदवाड़ा से हैं, किसानों के हक के लिए काम करती हैं और समाज में अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती हैं।राम लगन पांडे, सुल्तानपुर के किसान नेता, किसानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं और सत्याग्रह में शामिल होकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

सत्याग्रह के 100 दिन 19 दिसंबर को पूरे होंगे जब 100वें दिन का समापन समारोह होगा। इसमें गांधीवादी विचारक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सत्याग्रह का उद्देश्य सर्व सेवा संघ परिसर को ससम्मान वापसी दिलवाना और परिसर के अवैध कब्जे में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

समापन समारोह में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, गांधीवादी कार्यकर्ता हिमांशु कुमार और कई अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page