Connect with us

गाजीपुर

सती माता मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की निकली भव्य शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासित मेडिकल कॉलेज, छावनी लाइन गाजीपुर के ऐतिहासिक सती माता मंदिर में मां सरस्वती, राधा-कृष्ण, शिव परिवार और बजरंगबली की नई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले भव्य नगर भ्रमण किया गया।

करीब 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों को रथ पर सुसज्जित कर बाजे-गाजे और भक्तों की जयकारों के साथ पूरे शहर में घुमाया गया। इस धार्मिक यात्रा में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा, उनकी धर्मपत्नी रश्मि मिश्रा, कॉलेज के चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Loading...

काशी के प्रसिद्ध पंडित रविशंकर महाराज ने बताया कि मूर्तियों को पहले गंगाजल से स्नान कराया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण करवाया गया। इसके बाद आज विधिपूर्वक इनकी प्रतिष्ठा सती माता मंदिर में की जाएगी। इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, पूरा शहर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page