Connect with us

गोरखपुर

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर के नेशनल हाईवे-28 पर खानीपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत, जोनहिया निवासी 48 वर्षीय सुजीत कुमार गौतम (पुत्र राम करन गौतम) अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (UP 53 F 2331) से सहजनवा की ओर जा रहे थे। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे की दिशा से आते हुए जैसे ही वह टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर आगे जीरो प्वॉइंट के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने अचानक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे एम्बुलेंस और गीडा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तत्पश्चात मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया, इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की।

Loading...

हादसे की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। दोस्त से लेकर रिश्तेदार तक दिवगंत सुजीत के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार दुर्घटनाओं को बढ़ा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page