Connect with us

पूर्वांचल

सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने पर लगेगा भारी जुर्माना : डीएम चंदौली

Published

on

Loading...
Loading...

हाईवे पेट्रोलिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन अधिकारी को मिला दायित्व

रिपोर्ट -‌ गणपत राय

चंदौली जिले से बनारस को जाने वाले नेशनल हाईवे 19 पर आए दिन दुर्घटनाओं का दौर जारी रहता है जिसको देखते हुए चंदौली के डीएम निखिल टी फुंडे ने अनूठी पहल करते हुए हाईवे के किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम गठित किया है। इसकी मॉनिटरिंग डीएम खुद कर रहे हैं।

इस टीम में सहायक परिवहन अधिकारी, हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और यातायात निरीक्षक शामिल हैं। हाईवे के सड़क पर खड़ी होने वाली ट्रकों की निगरानी हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली टीम करती है। सड़क के किनारे खड़ी ट्रको को हटाने के लिए जुर्माने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्यवाही से जहां प्रतिदिन लगभग 2 लाख से ढाई लाख रुपए जुर्माने की रकम वसूली जा रही है वहीं अब दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगने लगा है। यातायात निरीक्षक और सहायक परिवहन अधिकारी फोटो खींचकर जिला अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालते हैं। उसके बाद प्रति गाड़ियों पर 3000 से 4000 रुपये के जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।

Advertisement

हाईवे के किनारे खड़ी होने वाले ट्रकों पर प्रतिदिन 50 से 60 गाड़ियों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इस कार्यवाही से जहां वाहन चालक अब सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने में कतरा रहे हैं वहीं दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगना प्रारंभ हो गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page