Connect with us

गोरखपुर

सगे भाइयों पर युवक से मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम मदरिया निवासी विशाल कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने सुनील सिंह व पप्पू सिंह पुत्रगण स्व विरेन्द्र सिंह निवासी मदरिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 3 (1)(द), 3 (1)(घ), 3 (2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

ग्राम मदरिया निवासी विशाल कन्नौजिया ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते चार मार्च को शाम साढ़े छः बजे के करीब रास्ते से जाने को लेकर गांव के ही सगे भाइयों सुनील सिंह व पप्पू सिंह पुत्रगण स्व विरेन्द्र सिंह ने मुझे जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित विशाल कन्नौजिया की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page