Connect with us

गोरखपुर

संस्कारों की रोशनी में दमका सेंट जेवियर का वार्षिकोत्सव, प्रतिभाओं ने बिखेरा रंगारंग जलवा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। शहर के ताल नादोर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का वार्षिकोत्सव इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनमानस की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय के उत्कृष्ट संस्कारों की झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विद्यालय के प्रबंधक मृणाल दूबे एवं प्रधानाचार्या सुमन दूबे के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय परिवार का प्रत्येक शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है, जो समाज के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों अश्विनी तिवारी, शांति पांडेय, अंजली सिंह, अवंतिका शुक्ला, दीक्षित शुक्ला, मनीष पासवान, पिंकी साहनी, ज्योति शर्मा, दिव्या सिंह, सुधा शर्मा, अस्मिता शर्मा, कुमकुम सिंह, पूजा साहनी, आंचल पांडेय, योगेंद्र निषाद एवं अजय त्रिपाठी के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की गई। सभी ने शिक्षकों के प्रयासों को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Advertisement

अंततः कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि सेंट जेवियर स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उपस्थित जनसमूह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे शिक्षा जगत में एक प्रेरणास्रोत बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page