Connect with us

गाजीपुर

“संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा”: राजकुमार पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा गांव-गांव पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सदर विधानसभा के करण्डा ब्लॉक के मैनपुर गांव में चुलबुल दूबे की अगुवाई में चर्चा आयोजित की गई। वहीं, ब्लॉक देवकली के ग्रामसभा लोनपुर में ग्राम प्रधान रवि के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर और रेवसा में भी इसी तरह की चर्चाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार लगातार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर उतारू है और तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के दम पर अभिव्यक्ति की आज़ादी छीनने की कोशिश कर रही है और जनता के बुनियादी मुद्दों से कोई सरोकार नहीं रखती। उन्होंने पीडीए के लोगों से संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा।

Loading...

मैनपुर और रेवसा में हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधान शशिकांत दूबे, काका चौबे, बीडीसी मनोज दुबे, दीपक सिंह, अनिल राम, सेक्टर प्रभारी खुर्रम, सिहासन यादव और जिला सचिव राजेश यादव सहित कई समाजवादी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page