Connect with us

मऊ

संविधान के महत्व पर भाजपा का जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 25 जनवरी तक “संविधान गौरव अभियान” चलाया जाएगा जिसके सफल आयोजन के लिए रामलीला भवन में मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च कानून है और इसके बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को देश को महान बनाने में अहम बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज भी बाबा साहेब के विचार समाज के हर व्यक्ति तक नहीं पहुंचे हैं। “संविधान गौरव अभियान” का उद्देश्य उनके विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने और संविधान की गरिमा को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आजाद कुमार जायसवाल ने कहा कि संविधान देश को एकजुट रखता है और लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मूल भावना को समझने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में चेयरमैन विनय जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, रामाधीन पांडेय, अवधेश कुमार, पवन राय, राकेश गुप्ता, मोनू जायसवाल, संजय चौहान, आकाश सोनकर, सुरेश उपाध्याय, और संदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page