Connect with us

अपराध

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

निर्माणाधीन मकान के अंदर बड़ेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर की युवक ने आत्महत्या

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सेवढी टोला गांव में शुक्रवार की शाम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ेर में रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

सेवढी टोला निवासी 23 वर्षीय भगवान पुत्र रामलाल अपने नव निर्माण घर के अंदर बड़ेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पत्नी की माने तो दोपहर में वह पुराने घर पर भोजन बना रही थी। इसी बीच भगवान घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह घर लौट कर वापस नहीं आया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी देखने निकली।

जब वह निर्माणधीन घर के पास गयी तो पति को बड़ेर में लटकते देखकर चीखने चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। काम के सिलसिले में भगवान के माता-पिता बाहर रहते हैं। जब इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page