Connect with us

वाराणसी

संदिग्ध परिस्थितियों में कूलर व्यापारी की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ईद के दूसरे दिन शहर के सराय फाटक, औरंगाबाद इलाके में एक संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। कूलर व्यापारी इमरान उर्फ बबलू रात में अपने घर में सोए थे, लेकिन सुबह जब उन्हें जगाया गया तो वह नहीं उठे।

परिजनों के मुताबिक इमरान की मौत हार्ट अटैक से हुई है, वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वह शराब का सेवन करते थे और ईद की रात यानी 21 मार्च को उनका किसी से विवाद भी हुआ था। ऐसे में जहर देकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

मृतक के पारिवारिक हालात भी इस मामले को और पेचीदा बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी से तलाक की स्थिति चल रही थी। इमरान अपने चाचा परवेज़ के साथ औरंगाबाद में रहते थे और वह अपनी जायदाद के इकलौते वारिस थे। उनकी तीन बहनें तराना, फरजाना और नेहा हैं, जबकि एक सौतेली मां भी है।

Advertisement

रविवार सुबह सौतेली मां ने जब इमरान को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। इसके बाद बहन तराना को सूचना दी गई, जो लोहता से तुरंत औरंगाबाद पहुंचीं। इसके बाद इमरान को चाचा परवेज़ के साथ नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना क्षेत्र के माताकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page