वायरल
संतकबीर नगर में विराट दंगल का आयोजन 27 जनवरी को
संतकबीर नगर। तहसील धनघटा के विकाश खण्ड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुखलिसपुर रोडवेज परिसर में 27 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को स्वर्गीय श्री राम मूर्ति यादव की पावन स्मृति में एक विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक दंगल को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और तैयारियाँ जोरों पर हैं।
इस दंगल के मुख्य आयोजक पहलवान गंगा प्रसाद यादव हैं। उनके साथ आयोजन को सफल बनाने में कल्याण सिंह यादव, बबलू यादव उर्फ भंडारी, मुखलिसपुर प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार अग्रहरी, गोविंद यादव, परविंद यादव एवं प्रो. श्री राम मूर्ति फैमिली मार्ट की अहम भूमिका है। इस विराट दंगल की सबसे खास बात यह है कि इसमें पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवान भी अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएंगी।
देश के अलग-अलग हिस्सों से नामचीन पहलवानों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से शमशाद पहलवान (दिल्ली), रितेश पहलवान (गाज़ीपुर), हरेंद्र पहलवान (आगरा), जसवंत गिरीDLW (बनारस), दिनेश कुंडू (गोरखपुर), शिवानंद (मेहदावल), पवन पहलवान (चकिया), विशाल पहलवान (मऊ), सुनील यादव (जौनपुर), चंद्रिका वरी (भरोहिया), अमित पहलवान (गाज़ीपुर), ऋषभ पहलवान (मोहद्दीपुर), अनिल पहलवान (मिर्जापुर), लक्कड़ पहलवान (मिर्जापुर), आशीष पहलवान (मेरठ), संजय पहलवान (कठवतीया), सुदर्शन पहलवान (हउदवा), सुनील यादव (जौनपुर), राजकुमार पहलवान (हैसर), पहलवान इलाहाबाद, जितेंद्र, सुमित और नासिर पहलवान (डेरवा), सचिन पहलवान (बड़हलगंज), राहुल पहलवान (चंदौली) सहित कई अन्य रोमांचक जोड़े शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह दंगल न केवल कुश्ती प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और भारतीय अखाड़ा परंपरा को आगे बढ़ाने का भी एक बड़ा प्रयास है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, दर्शकों की सुविधा और पुरस्कार व्यवस्था की विशेष तैयारी की जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुखलिसपुर में होने वाला यह विराट दंगल संत कबीर नगर जिले के सबसे बड़े आयोजनों में से एक साबित होगा और हजारों की संख्या में दर्शक इस ऐतिहासिक मुकाबले के साक्षी बनेंगे।
