Connect with us

मिर्ज़ापुर

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने जगदीश सिंह

Published

on

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान के चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर, जगदीश सिंह को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी कर्मठता, ईमानदारी और कठोर निर्णय लेने की क्षमता के चलते पार्टी में उनकी साख लगातार बढ़ रही है। जगदीश सिंह को बधाई देने के लिए सहकारी समितियों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उनके निवास पर पहुंचे।

जगदीश सिंह हमेशा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं। विशेष रूप से गरीबों, शोषितों और दलितों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने पिछड़े इलाकों में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत की है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और महासचिव जेके सक्सेना द्वारा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर, मथुरा, सिद्धार्थनगर और मुजफ्फरनगर सहित मिर्जापुर के जगदीश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर जगदीश सिंह ने कहा कि किसी भी पद का महत्व छोटा-बड़ा नहीं होता, बल्कि उस पर रहते हुए किए गए कार्यों से उसका मूल्य बढ़ता है।बधाई देने वालों में डॉ. एचएन सिंह, राजेंद्र सिंह, बेचन सिंह, पंकज सिंह, सरबजीत सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह और राम सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa