गोरखपुर
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारा
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के बरीबंदुआरी ग्राम सभा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अन्तिम दिन की कथा पूर्णाहुति कर भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें आचार्य श्री मानस जी महाराज के द्वारा भव्य और आध्यात्मिक कथा पूर्णाहुति हुई। जिसमे क्षेत्र के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण भक्तिमय होकर भंडार का प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन आयोजन का संचालन यज्ञाचार्य आचार्य श्री मानस जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। उनके साथ यजमान वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी एवं श्रीमती भानमती देवी त्रिपाठी , सन्तोष त्रिपाठी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी राम प्रगट, त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी अर्पित त्रिपाठी अचिंत त्रिपाठी शिवाश त्रिपाठी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आचार्य श्री मानस जी महाराज ने बताया कि यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की भावना से आयोजित किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग ले रहे थे।
ग्रामीणों और आयोजकों के सहयोग से पूरा आयोजन स्थल भव्य रूप से सजाया गया है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और ग्रामीण बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित हो रहे हैं जिसमें सायंकाल में ज्ञान यज्ञ की पावन कथा का पूर्णाहुति कर भंडारे का प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
