Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने किया विंध्य धाम का दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

विंध्याचल,मिर्ज़ापुर। मां विंध्यवासिनी देवी धाम में महाकुंभ मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने संयुक्त रूप से पुरानी वीआईपी मार्ग और विंध्य कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया।इस दौरान ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे मां के भक्तों के साथ सहजता, सरलता और मधुर व्यवहार करें, ताकि दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।महाकुंभ मेले के दृष्टिगत यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page