Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा संग सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में जुटी मिर्जापुर पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मिर्जापुर पुलिस सतर्कता से यातायात व्यवस्था का संचालन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सोमेन बर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो मीरजापुर-प्रयागराज रोड पर मुंगारी चौराहा, करछना, जनपद प्रयागराज में यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित कर रहा है।

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस बल सक्रिय रूप से मार्गदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है, ताकि श्रद्धालुजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महाकुंभ के दौरान अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की गंतव्य तक पहुंच सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page