मिर्ज़ापुर
शीतलहर से राहत के लिए जिला प्रशासन का व्यापक प्रयास
मिर्जापुर। जनपद में शीतलहर के प्रभाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण का कार्य तेज कर दिया गया है। सोमवार को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुल 300 कंबल वितरित किए गए, जिससे अब तक 900 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
तहसील सदर: शिवलोक श्रीनेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पड़री में विधायक मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य ने 150 कंबल बांटे।
तहसील चुनार: पंचायत भवन, ग्राम पुरैनी में विधायक चुनार अनुराग सिंह ने 150 कंबल वितरित किए।

रैन बसेरों की विस्तृत व्यवस्था
शीतलहर से बचाव के लिए जिले में सात स्थानों पर रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दा, मैट, पेयजल, शौचालय और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मीरजापुर नगर पालिका:
सगरा बस स्टैंड (अस्थायी रैन बसेरा, 25 लोगों की क्षमता)
रोडवेज परिसर (अस्थायी रैन बसेरा, 40 लोगों की क्षमता)
घंटाघर धर्मशाला (अस्थायी रैन बसेरा, 20 लोगों की क्षमता)
रेहड़ा चुंगी, डूडा (स्थायी रैन बसेरा, 50 लोगों की क्षमता)

अहरौरा, चुनार और कछवां:
सामुदायिक भवन, पट्टी खुर्द (अस्थायी, 10 लोगों की क्षमता)
सामुदायिक भवन, बालुघाट (अस्थायी, 20 लोगों की क्षमता)
जलकल परिसर (अस्थायी, 10 लोगों की क्षमता)
प्रत्येक रैन बसेरे में ठहरने वाले व्यक्तियों का विवरण आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है।
176 स्थलों पर जल रहे अलाव
शीतलहर के प्रकोप को कम करने के लिए जिले में 176 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। सभी स्थलों की जियो-टैग की गई जानकारी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई गई है।
जिला प्रशासन की इन योजनाओं से गरीब, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है।
