Connect with us

मऊ

शिविर में बकाया बिलों का समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। घोसी के सोमारीडीह गांव में शनिवार को बिजली विभाग ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना था। शिविर में अवर अभियंता अजय त्रिवेदी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और बिलों से जुड़ी समस्याओं को निपटाने का भरोसा दिया।

साथ ही विभाग की ओर से बकाया बिलों के निपटारे पर विशेष छूट देने के साथ योजना की जानकारी भी दी गई। अजय त्रिवेदी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बकाया बिलों से राहत प्रदान करना है।

Loading...

शिविर में कई उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने बिलों का निपटारा किया। शिविर में विभाग के अन्य कर्मचारी, जैसे तेज बहादुर यादव, रविंद्र लल्लु शर्मा, प्रवीण, संजय, सुभाष, हसीब और इमरान भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page