Connect with us

चन्दौली

शिक्षकों के लिए सुरक्षा और संरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published

on

सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू हुआ। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के 100 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले दिन सुरक्षा, संरक्षा, सड़क सुरक्षा, यातायात, यौन शोषण से जुड़े मुद्दों और विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य विकायल भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल बच्चों बल्कि शिक्षकों के जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रोशन कुमार सिंह ने पहले सत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात पर जानकारी दी।

अन्य सत्रों में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, डॉ. स्वाति राय और डॉ. बैजनाथ पांडे ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और यौन शोषण से जुड़े विषयों पर गहराई से चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता लाल जी यादव और जयंत समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page