Connect with us

अपराध

शादी के पांच महीने बाद विवाहिता ने की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित और हत्या करने का लगाया आरोप

सारनाथ (वाराणसी)। खालिसपुर में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, खालिसपुर निवासी राधेश्याम यादव की पत्नी आंचल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। दोपहर बाद जब उनका भतीजा अमन खाना मांगने के लिए आंचल के कमरे में गया तो उसने देखा कि आंचल शॉल के सहारे पंखे से लटकी हुई थी।

अमन ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग जमा हो गए और शव को फंदे से उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इस बीच, गाजीपुर के सादात क्षेत्र के सरदरपुर गांव के निवासी मृतका के पिता सुरेश यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

Advertisement

सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें खालिसपुर के एक व्यक्ति से फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page