Connect with us

मनोरंजन

शराब न मिलने पर नौकर को चप्पल से पीटते नजर आए पाकिस्तानी गायक, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को एक बारी तो यकीन नहीं हुआ। इस वीडियो में राहत फतेह अली खान अपने ही नौकर की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। नौकर उनके व्यवहार से काफी डरा हुआ लग रहा है, लेकिन राहत उसे पीटना जारी रखते है। नौकर को पिटते हुए उन्होंने बोला की टेबल पर रखी शराब की बोतल कहां गई ? नौकर को पीटते-पीटते वह खुद भी गिर पड़े।

Loading...

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने राहत फतेह अली खान की खूब आलोचना किया। सोशल मीडिया पर चौतरफा किरकिरी होने के बाद राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, उनका और नौकर का रिश्ता, गुरु शिष्य के जैसा है। जब शिष्य कुछ गलत करता है तो गुरु उसकी पिटाई करते हैं। इस वीडियो में राहत फतेह अली खान का नौकर भी उनका पक्ष ले रहा है और उनकी इस गलती को मामूली गलती बता रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page