Connect with us

अपराध

शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चन्दौली। सोमवार को शहाबगंज पुलिस टीम द्वारा देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामचन्द्र शाही अपनी टीम के साथ ग्राम सवैया, महालवार ईट भट्ठे के पास संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहनों व अवैध मदाक पदार्थ की चेकिंग कर रहे थे तभी उसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालाक विशुनपुरा की तरफ से आता हुआ दिखाई पड़ा।

Loading...

पुलिस चेकिंग को देखकर हड़बड़ाकर मोटर साइकिल पीछे घुमाकर भागने का प्रयास किया कि वहीं अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस टीम द्वारा ईट भट्ठे के पास से उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरी मोटर साइकिल के पीछे जो सफेद प्लास्टिक की बोरी बंधी हुई है उसमे देशी शराब है। पुलिस ने जब चेकिंग किया तब कुल 128 टेट्रा पैक (25 लीटर 600 ग्राम) शराब मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page