Connect with us

गाजीपुर

वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

अंतर महाविद्यालय महिला पुरुष वुशु प्रतियोगिता का आयोजन भुड़कुड़ा में सम्पन्न

गाजीपुर (जयदेश)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के तत्वाधान में श्री महंत रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुड़कुड़ा जखनियां गाजीपुर में अंतर महाविद्यालय महिला पुरुष वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान महाविद्यालय के अतिरिक्त मोहम्मद हसन पी.जी.कॉलेज जौनपुर, माँ स्वाति डिग्री कॉलेज, पी.जी.कॉलेज गाजीपुर, संत बुला पी.जी. कॉलेज गाजीपुर, शिवगोविंद पी.जी. कॉलेज जौनपुर, एस.के.बी.एम. महाविद्यालय दिलदारनगर, बी.के.महिला महाविद्यालय गाजीपुर, डॉ. राममनोहर लोहिया पी.जी.कॉलेज, श्री हरिदाश पी.जी.कॉलेज, मां गुजराती पी.जी.कॉलेज जौनपुर इत्यादि महाविद्यालयों से करीब 100 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पुरुषों के 48 किग्रा. भार वर्ग में प्रदीप यादव ने स्वर्ण तो रोहित कुमार ने रजत पदक जीता। 52 किग्रा. में अंकिश कुमार ने स्वर्ण व अभिषेक सिंह ने रजत पदक जीता। 56 किग्रा. में अवनीश यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 60 किग्रा. में सनी कुमार यादव ने स्वर्ण व अखिल कार्तिकेय ने रजत पदक जीता। सशिकान्त व आकाश कुमार ने सयुंक्त रूप से काश्य पदक जीता। 65 किग्रा. में धीरज यादव ने स्वर्ण व ज्ञानेंद्र कुमार ने रजत पदक जीता। 70 किग्रा में संदीप यादव ने स्वर्ण व अमृतेश शाही ने रजत पदक जीता। इसी क्रम में महिलाओं के 45 किग्रा. में काजल सैनी, 48 किग्रा. में कविता कुमारी, 52 किग्रा. में दिब्यांशी, 56 किग्रा. में नंदनी गुप्ता, 60 किग्रा. में अंजली ने स्वर्ण पदक जीता।

अंकों के आधार पर प्रतियोगिता में ओवर आल प्रथम स्थान पर संत बुला पी.जी. कॉलेज गाजीपुर व द्वितीय स्थान पर माँ गुजराती देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर की टीम रही।इसके पूर्व मुख्यातिथि जखनियां के विधायक बेदी राम ने अनाम संत महंत रामाश्रय दास व पूर्व प्राचार्य इंद्रदेव सिंह के मूर्ति पर पुष्पांजली किया इसके बाद विधायक ने खिलाड़ियों का हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

प्रतियोगिता के समापन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर संम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि हमारे महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालयी वुशु प्रतियोगिता का लगातार चौथी बार सफल आयोजन किया है, जिसके लिए मैं महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा व खेल कूद के विभागाध्यक्ष संजय कुमार व उनके टीम की सराहना करता हूं।

Advertisement

इस अवसर पर पर्यवेक्षक मनोज कुमार व सकील गुजर, मुख्य चयनकर्ता व गाजीपुर वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह , मैच रेफरी मुहम्मद अजहर खांन व सद्दाम खांन , प्रोफेसर रमेश कुमार, प्रोफेसर शिवानंद पांडेय, प्रोफेसर सत्यप्रकाश, प्रोफेसर प्रकाश चंद्र पटेल, डा.संतोष मिश्रा, डा. धनंजय उपाध्याय, डा. विजय कुमार कन्नौजिया, डा. सर्वेश्वर प्रताप सिंह, डा. विनय कुमार, डा धर्मेंद्र सरोज, डा. संतोष यादव, जागृति गुप्ता, डा. शेषनाथ यादव, डा. सुनील कुमार सिंह, विजय बहादुर यादव आदि लोग उपस्थित थें । अंत मे आयोजन सचिव संजय कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page