Connect with us

वाराणसी

वीडीए ने रेरा सचिव को भेजा पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

अनमोल सेठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अनमोल सेठ के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना का केस दाखिल किया है और रेरा सचिव को पत्र भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि चेतगंज के हबीबपुरा इलाके में कक्कर ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक अनमोल सेठ ने तीन मंजिल का नक्शा पास करवा कर पांच मंजिला इमारत का निर्माण किया।

इस अवैध निर्माण को वीडीए ने सील कर सिगरा पुलिस की सुरक्षा में दिया था। इसके बावजूद अनमोल सेठ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्माण पर रोक लगाने का आदेश प्राप्त किया था।

हाईकोर्ट ने स्थल पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था लेकिन जोनल अधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि अनमोल सेठ ने सील तोड़कर निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया।

इसके बाद हाईकोर्ट में अवमानना का मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही बिना रेरा में पंजीकरण के फ्लैट बेचने के लिए खरीदारों से पैसे जमा करने के आरोप में भी अनमोल सेठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page