Connect with us

वाराणसी

वीडीए ने की मानचित्र के निस्तारण और बकाया वसूली की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वीडीए सचिव डॉ.वेद प्रकाश मिश्रा ने शुक्रवार को वीडीए सभागार में बैठक की जिसमें शमन मानचित्र निस्तारण, बकाया वसूली और शिकायतों के समाधान की समीक्षा की गई। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों को वैधता का नोटिस जारी किया जाए और मानचित्र की स्वीकृति की भी जाँच की जाए।

सचिव ने यह भी कहा कि समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से शिकायतों का समाधान हो, सील किए गए भवनों में हो रहे निर्माण कार्यों को बंद कराया जाए, और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण और मुकदमा दर्ज कराने जैसे कदम उठाए जाएं।

Loading...

साथ ही अधिक संख्या में शमन मानचित्र जमा करने और शमन शुल्क वसूलने के निर्देश भी दिए गए।वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने ईएसआईसी हॉस्पिटल के सामने बनने वाले मेडिकल कॉलेज के कामों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण भोजूबीर सब्जी मंडी चौराहे से पांडेयपुर फ्लाइओवर तक किया गया, जहाँ उन्होंने स्ट्रीट डेवलपमेंट, वेंडिंग एरिया, पाथवे, पार्किंग, और लैंडस्केप एरिया जैसे कार्य कराने की योजना बताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page