वाराणसी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वेदांता ओरल मैक्यिलोफेशियल सेंटर ने चलाया जागरूकता अभियान
Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नमो घाट पर वेदांता ओरल मैक्यिलोफेशियल सेंटर ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में काशीवासियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। सेंटर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर कुंवर सतीश सिंह ने तंबाकू से होने वाले खतरों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक किया तथा उन्हें धूम्रपान मुक्त जीवन जीने के लिए शपथ भी दिलाई।
Loading...

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर इंद्रजीत पांडे, डॉक्टर रविंद्र कुमार सिंह, चंद्र भूषण मिश्रा उर्फ टाना गुरु के अलावा सेंटर के दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।
Continue Reading
