Connect with us

Uncategorized

विश्वकर्मा समाज का उत्थान और सम्मान सपा ही करेगी: विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्वकर्मा समाज के सम्मान और अधिकार की बात हो तो समाजवादी पार्टी की भूमिका सबसे अग्रणी रही है। इसी बात को दोहराते हुए विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विश्वकर्मा समाज पूरी तरह से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन का समर्थन करेगा।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है, चाहे वह राजनीतिक भागीदारी हो या सामाजिक सम्मान। उनका कहना था कि सपा ने समाज के लोगों को उचित स्थान और मंच देने का काम किया है।

Loading...

विष्णु शर्मा ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि यह समय की ज़रूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सरकार का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है, उसे जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराकर सभी वर्गों को उनके अधिकार के अनुसार सम्मान देना चाहिए। उनका स्पष्ट संदेश था कि समाज का असली सम्मान वही दल कर सकता है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलता हो—और वह समाजवादी पार्टी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page