वाराणसी
विमान हादसे पर राजनीतिक दलों और व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी। अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बनारस में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस, भाजपा और स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत माता मंदिर में कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस दुखद हादसे में यात्रियों, पायलटों, क्रू सदस्यों और मेडिकल छात्रों की मौत पर गहरा शोक जताया।
उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजा और हादसे की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की। कार्यक्रम का संयोजन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, पार्षद प्रिंस राय, विश्वनाथ कुंवर, चंचल शर्मा, ओमप्रकाश ओझा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में वाराणसी के व्यापारिक संगठनों ने भी हादसे पर शोक जताया। वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल और वाराणसी फर्नीचर एंड फर्निशिंग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में महामंत्री सोमनाथ विश्वकर्मा, संजय बनर्जी, डॉ. राकेश त्रिवेदी, अजय गुप्ता, रमेश यादव, मनोज जायसवाल और सुजीत गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने इस त्रासदी को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। संवेदना व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी और सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर शामिल रहे।