Connect with us

वाराणसी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया कबीर प्राकट्य स्थल‌ का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

आठ करोड़ के प्रोजेक्ट को यथाशीघ्र बनाने का दिया निर्देश

वाराणसी।‌ प्राचीन संत कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग से आठ करोड़ की लागत से हो रहे कार्यों का विधायक सौरव श्रीवास्तव में पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया जिसमें पर्यटन अधिकारी आरके रावत, यूपीपीसीएल के अधिकारी, जेई, ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा अन्य कई अधिकारीगण शामिल रहे।

स्थलीय निरीक्षण कर सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि, कबीर प्राकट्य स्थल को बहुत सुंदर बनाया जाए ताकि कबीर के लोग आकर सुकून महसूस करें। कबीर की पूजा देश-विदेश में होती है। इस काम‌ को यथाशीघ्र पूरा किया और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर जो भी कार्य है उसे किया जाए।

मठ के महंत गोविंद शास्त्री महाराज ने कहा कि, यहां की जो भी मूलभूत आवश्यकता है उसको ध्यान में रखकर उसको कराया जाए ताकि आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page