Connect with us

चन्दौली

विधायक संग एसपी ने शहीद कांस्टेबल को दिया कंधा, बहादुरी पर जताया गर्व

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। पशु तस्करों को पकड़ने के दौरान घायल होकर शहीद हुए चंदौली जनपद के वीर सपूत कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को रविवार को ससम्मान अंतिम विदाई दी गई। जौनपुर में ड्यूटी के दौरान घायल हुए दुर्गेश सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव उकनी वीरमराय पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने गांव पहुंचकर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शव को कंधा देकर सम्मान प्रकट किया। विधायक ने कहा कि दुर्गेश सिंह जैसे जांबाज सिपाही की शहादत पर पूरे जनपद को गर्व है। उन्होंने कर्तव्य के प्रति अपने समर्पण से मिसाल पेश की है।

Advertisement

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह भी शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने न केवल सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, बल्कि गंगा घाट पहुंचकर शहीद के शव को कंधा भी दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गेश सिंह की शहादत पुलिस विभाग ही नहीं, समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इससे पूर्व, चंदौली पुलिस लाइन में कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को ससम्मान श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

बताया गया कि दुर्गेश सिंह जौनपुर जिले में पशु तस्करों का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान तस्करों के वाहन से कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page