Connect with us

पूर्वांचल

विधायक जी-कब दूर होंगी कोनिया क्षेत्र की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। गत माह तक डेंगूरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पक्का पुल के मामले ने राजनीतिक गलियारे को चैन नहीं लेने दे रहा था अब कोनिया क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर युवा समाजसेवियों को चिंता शुरू हो गई है। शनिवार को सोनपुर-कटरा निवासी समाजसेवी लालू यादव ने सदर विधायक लालू यादव से शिष्टाचार भेंट कर कोनिया की समस्याओं से रूबरू कराया। समाजसेवी लालू यादव ने कहा कि जिले के दक्षिणी छोर स्थित डीघ ब्लाक का कोनिया परिक्षेत्र अर्से से सुविधाओं को लेकर सुर्खियों में चला आ रहा है। सबसे लंबी जंगीगंज-धनतुलसी सड़क पर कोइरौना बाजार बारहों माह गंदे पानी से भरी रहती है। पर्यटन स्थली सीतामढ़ी आने-जाने वाले दूरदराज क्षेत्रों के पर्यटक, दर्शनार्थी गंदे पानी को झेलते हुए मंदिर तक पहुंचने को विवश रहते हैं। सबसे नजदीकी पड़ोसी जिला प्रयागराज को जोड़ने वाली छोटी सड़कों में शुमार झरिहगपुर से महखरा, कटरा पुलिस चौकी से डीघ गांव, सोनपुर गेट से महादेवा अचलेश्वरनाथ धाम, दुगुना से परसनी, धनतुलसी नहर से हरीरामपुर, गजाधरपुर, भुर्रा, छेछुआं आदि स्थानों तक आवागमन सुचारू रूप से करना मुश्किलों में है। सोनपुर से धनतुलसी घाट को जाने वाली मुख्य सड़क पर लटकते बांस, हरे पेड़ों की डालिया अनहोनी को बढ़ावा दे रहे हैं। विभागीय अधिकारी जानकर भी अंजान बने हैं। सदर विधायक ने कोनिया की समस्याओं, विकास कार्यों को प्रमुखता देने का भरोसा दिया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page