Connect with us

गाजीपुर

विद्युत विभाग के वृहद शिविर में 53 उपभोक्ताओं का पंजीकरण

Published

on

Loading...
Loading...

4 लाख 90 हजार रुपये का हुआ नगद जमा, मौके पर समस्याओं का त्वरित समाधान

खानपुर (गाजीपुर)। सैदपुर क्षेत्र की ग्राम सभा गोपालपुर में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल जमा कराने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु वृहद विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रामपुर पावर हाउस के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही।

शिविर के दौरान विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान प्रक्रिया, विभागीय योजनाओं, औसत बिल के प्रावधान, मीटर रीडिंग सुधार तथा बकाया समायोजन से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

अपडेट के अनुसार, शिविर में कुल 53 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ तथा 4,90,000 रुपये का नगद जमा कराया गया। नगद जमा की प्रक्रिया विभागीय कर्मचारी सतीश मौर्या द्वारा संपन्न कराई गई।

Advertisement

अवर अभियंता सूर्य नाथ के नेतृत्व में पहुँची टीम में मोहम्मद आदिल, अरविंद मिश्र, दिवाकर विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, राजू प्रसाद तथा लाइनमैन सूरज कुमार शामिल रहे। टीम ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की और समय पर बिल जमा करने के लाभों की जानकारी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page