Connect with us

अपराध

विद्यालय में खून से लथपथ मिला शिक्षक, इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर चौकी क्षेत्र में स्थित समरी गांव के उदित नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज के संचालक अशोक पटेल के 30 वर्षीय बेटे रोहित की शुक्रवार रात स्कूल परिसर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ स्थिति में पाए जाने के बाद मौत हो गई। परिवारवालों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार की सुबह पीडीडीयू नगर के सीओ आशुतोष और प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की। मृतक रोहित, डोमरी गांव के रहने वाले थे और उसी विद्यालय में शिक्षक थे।इसके अलावा वह बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते थे।

परिजनों ने बताया कि, रोहित शुक्रवार सुबह करीब दस बजे घर से निकला था। घर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में एक मंदिर के निर्माण के साथ शनिवार को भंडारे का आयोजन था जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य व्यस्त थे। पूरे दिन घर न लौटने के बाद परिवारजन चिंतित हो गए।

शुक्रवार रात को रोहित के भाई संदीप के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया जिसमें तत्काल विद्यालय पहुंचने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, व्यस्तता के कारण संदीप तुरंत संदेश नहीं देख सका। बाद में जब उसने संदेश देखा तो वह अपने चचेरे भाई वैभव के साथ विद्यालय पहुंचा और वहां रोहित को गंभीर स्थिति में पाया।

इस हादसे के बाद से परिवार शोक में डूबा हुआ है। रोहित की पत्नी संगीता, सात वर्षीय बेटा लक्ष्य और मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page