Connect with us

मिर्ज़ापुर

विंध्याचल में महाकुंभ की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। महाकुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए विंध्याचल में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हजारों भक्त प्रतिदिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विंध्याचल मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात सुचारु रखने और दर्शन को सरल बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी रोड, न्यू वीआईपी मार्ग, सदर बाजार, पक्का घाट मार्ग और विंध्य कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे। महाकुंभ के दौरान मीरजापुर से गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से 15 फरवरी तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन कराए जा सकें और यातायात व्यवस्थित रूप से संचालित हो।

इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमन बर्मा ने बंगाली चौराहा पहुंचकर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नटवा चौकी और जौनपुर तिराहा पर भी ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जाम न लगे।

Advertisement

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page