Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने दर्ज की जीत, सियासी पिच पर अजय राय का कद बढ़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। पीएम मोदी के जीत का मार्जिन इस बार, 2014 और 2019 से कम रहा। जबकि कांग्रेस से अजय राय चुनाव हार गए हैं। कुल 30 राउंड की काउंटिंग में प्रधानमंत्री मोदी को 5 लाख से अधिक वोट मिले हैं। मंगलवार की सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के अजय राय प्रधानमंत्री मोदी से आगे चल रहे थे। इसके बाद जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी मोदी बढ़त बनता चले गए। बाद में बढ़त जीत में तब्दील हुई।

Loading...

मोदी वाराणसी से तीसरी बार सांसद बने हैं। उनके सामने अजय राय ने अच्छी लड़ाई की। अजय राय को भी 4 लाख से ज्यादा वोट मिले। वाराणसी में जीत के मार्जिन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रहा। बीजेपी के लोगों ने दावा किया था कि इस बार मोदी वाराणसी में इतिहास बनाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ लाख वोट से जीत सके।इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी तीसरे नंबर पर काबिज रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page