Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : समर कैरम रैंकिंग लीग के चौथे दिन शिवदयाल की जीत का सिलसिला जारी

Published

on

Loading...
Loading...

‘वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन’ के तत्वावधान में इंग्लिशिया लाइन के चन्द्रा त्रिपाठी खेल कक्ष में चल रहे समर कैरम लीग रैंकिंग टूर्नामेंट के अन्तर्गत चौथे दिन खेले गये मैचों में शीर्षस्थ खिलाड़ी शिवदयाल ने लीग की चौथी जीत का सिलसिला जारी रखते अपने ग्रूप में शीर्ष पर अपने आपको बनाये रखा। तो वहीं द्वितीय वरीयता प्राप्त गौरव गुप्ता और पूर्व  चैंपियन अश्विनी चक्रवाल ने भी अपनी दूसरी जीत दर्ज करके चार-चार अंक जुटाने में सफल रहे।

चौथे दिन खेले गये लीग मैचों  के परिणाम इस प्रकार रहे –

शिवदयाल ने सीनीयर खिलाड़ी कलिमुर्हमान को दो सीधे सेटों में 23= 11 ,25 =13  से  हराया। तो वहीं  अश्विनी चक्रवाल ने सन्दीप यादव को सीधे दो सेटों में 25=7,18=16 और गौरव गुप्ता ने विनोद यादव को दो  सीधे दो सेटों में 23=10, 25=12 से हराया।

मैचों का संचालन अंतराष्ट्रीय अंपायर और इस प्रतियोगिता के चीफ  रेफरी रमेश वर्मा के नेतृत्व में प्रसाद सोनी, नूरैन खान और कृष्ण दयाल यादव ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page