Connect with us

वाराणसी

वाराणसी व्यापार मंडल के तत्वावधान में पुलिस व्यापारी संवाद संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Published

on

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल सम्बद्ध श्री पहड़िया व्यापार मंडल व वाराणसी जिला व्यापार मंडल(देहात) के तत्वावधान में होटल सुरभि इंटरनेशनल में पुलिस व्यापारी संवाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अच्छे व उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया गया।

पुलिस प्रशासन व व्यापारी एक दूसरे के सहयोगी है। व्यापारियों की सुरक्षा देना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है। व्यापारी हमेशा अपराधियों के लिए आसान शिकार होते हैं। अपहरण, छिनैती, उचक्कागिरी के शिकार बनते रहते हैं। अतिक्रमण को लेकर भी परिस्थितियों में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

मुख्य रूप से आज पुलिस व व्यापारी के बीच संवादहीनता को समाप्त कर प्रत्येक माह थाने व

जिला स्तर पर बैठक के लिए सहमति बनी। शासन के मंशा के अनुरूप सभी एक दूसरे का

सहयोग करेंगे। थानों पर सभ्रांत व्यापारियों की सूची उपलब्ध हो जिससे विकट परिस्थितियों में उनका सहयोग लिया जा सके। आई जी के सत्यनारायण का व्यापारियों ने स्वागत व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि टैक्स देने वालो व्यापारियों की उपेक्षा कहीं से भी उचित नहीं है। नन्हें जायसवाल के कहा कि देहात क्षेत्रों में पुलिस को व्यापारियों का सहयोग व सम्मान करना चाहिए।

Advertisement

श्री पहड़िया व्यापार मंडल के महामंत्री अरविंद लाल ने बताया कि व्यापारियों का पैसा बहुत सारे ग्राहकों के पास उधार पड़ा है जो मांगने या तकादा करने पर भी नहीं देते ऐसी व्यवस्था बने कि उनका डूबा रुपया निकल सके।

कार्यक्रम में वाराणसी जिला व्यापार मंडल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल, रोहनियां महिला व्यापार मंडल वाराणसी युवा व्यापार मंडल, उड़ाका दल, न्याय मंच, अल्पसंख्यक, उपभोक्ता मंच, पूर्वाचल सिख व्यापार मंडल, पूर्वांचल, उद्योग व्यापार मंडल, तेलिया बाग व्यापार मंडल सहित सम्बद्ध पचास व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे। महामंत्री कवींद्र जायसवाल, मुख्य संरक्षक विजय जायसवाल, रमेश निरंकारी, संयुक्त महामंत्री गुप्ता, संजय गुप्ता अध्यक्ष तेलियाबाग व्यापार मंडल रमेश भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहड़िया कैलाश यादव .उपाध्यक्ष श्याम नारायण पटेल, विजय कुमार पटेल, योगेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, कमलेश पटेल, त्रिपुरारी संचालन अरविन्द लाल श्री पहड़िया व्यापार मण्डल समिति पहड़िया वाराणसी ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa