वाराणसी
वाराणसी रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा
Loading...
Loading...
रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (यात्री शिकायतें) विकास कुमार जैन ने आज वाराणसी जंक्शन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन काशी स्टेशन, प्रस्तावित गंगा पुल, उत्तर रेलवे के रनिंग रूम का निरीक्षण किया और नए प्रस्तावित वाराणसी स्टेशन के मास्टर प्लान तथा निर्माणाधीन रोपवे परियोजना पर विस्तृत चर्चा की।
Loading...

दौरे में निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता डी. के. पाण्डेय, पूर्वोत्तर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, उत्तर रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, वाराणसी स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता एवं लखनऊ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजनाओं की प्रगति, समयबद्धता और यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया गया।
Continue Reading
