Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में देव दीपावली पर रूट डायवर्जन प्लान लागू, यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव

Published

on

Loading...
Loading...

पैदल ही करें गंगा घाटों की यात्रा

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक मैदागिन चौराहा, गोदौलिया चौराहा, पांडेय हवेली, सोनारपुरा और अस्सी तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ई-रिक्शा और ऑटो भी इन क्षेत्रों में नहीं चलेंगे।

पैदल ही करें गंगा घाटों की यात्रा
दोपहर 2 बजे के बाद सूजाबाद से राजघाट की ओर केवल पैदल यात्री ही आ-जा सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी आवागमन को ध्यान में रखते हुए गंगा घाटों तक पहुंचने के लिए वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा कर पैदल यात्रा करें।

नो व्हीकल ज़ोन

सूजाबाद से राजघाट पुल और नमो घाट तक।

Advertisement

भदऊं चुंगी से राजघाट पुल और भैंसासुर घाट तक।

मैदागिन से बुलानाला और गोदौलिया।

अस्सी से रविदास घाट।

लहुराबीर चौराहा से बेनिया तिराहा।

मुख्य डायवर्जन प्वाइंट

Advertisement

लहुराबीर चौराहा: चार पहिया और तीन पहिया वाहन बेनिया की तरफ नहीं जा सकेंगे।

गोदौलिया चौराहा: किसी भी वाहन को मैदागिन और दशाश्वमेध घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ब्राॅडवे तिराहा: वाहनों को विजया तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सोनारपुरा चौराहा: भेलूपुर और रामापुरा चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित।

भदऊं चुंगी तिराहा: वाहनों को भैंसासुर घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

Advertisement

बाहरी जिलों के वाहनों के लिए विशेष योजना
चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाले वाहनों को वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जाएगा। इन्हें नेशनल हाईवे-2 से राजातालाब होते हुए रिंग रोड के माध्यम से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

विशेष पार्किंग व्यवस्था
वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में खड़ा करने के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि गंगा स्नान और देव दीपावली के दर्शन के लिए वाहन का प्रयोग कम से कम करें और पैदल यात्रा करें।

सुरक्षा और यातायात के लिए सख्त निर्देश
देव दीपावली के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासनिक टीम से संपर्क करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page