Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में गरजा बुलडोजर, हुई अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 5 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

वार्ड – रामनगर

प्राधिकरण क्षेत्र के वार्ड- रामनगर, थाना-मुगलसराय के अन्तर्गत रामचन्द्र गुप्ता द्वारा मौजा- कटेसर, धान मिल से सटे दक्षिण राजेश्वरी धर्मकांटा के सामने, वार्ड- रामनगर, वाराणसी में अनाधिकृत रूप से नवल गार्डेन, नवल लान का निर्माण कराये जाने पर उoप्रo नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के अन्तर्गत विपक्षी को दिनांक 06 अप्रैल 2019 को धारा-27 के अन्तर्गत सुनवाई की नोटिस, धारा-28 के अन्तर्गत निर्माण बन्द करने की नोटिस जारी की गयी तथा अवैध निर्माण कार्य बन्द कराने हेतु धारा-28 (2) के अन्तर्गत थानाध्यक्ष, थाना-मुगलसराय को नोटिस प्रेषित किया गया। सुनवाई हेतु 15 अप्रैल 2019 की तिथि नियत की गयी थी। पक्ष को सुनवाई का समुचित अवसर दिया गया। प्रश्नगत अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया एवं पक्ष को प्रश्नगत अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त करने हेतु समुचित समय दिया गया, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण प्रश्नगत् अवैध निर्माण ध्वस्त कर देगा यह सूचित किया गया।

निर्माणकर्ता द्वारा नियत अवधि मे प्रश्नगत अवैध निर्माण ध्वस्त न करने के कारण प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम तथा सम्बन्धित थाना-मुगलसराय द्वारा उपलब्ध करायी गयी पुलिस बल की के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

Advertisement

जोनल अधिकारी – सिंह गौरव जय प्रकाश
अवर अभियंता – संजय तिवारी

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page