Connect with us

वाराणसी

वाराणसी: महाकुंभ के चलते मालवाहकों और बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Published

on

Loading...
Loading...

महाकुंभ-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा होने के कारण वाराणसी की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शहरी क्षेत्र में मालवाहक वाहनों और बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पुलिस के अनुसार, वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। बाहरी राज्यों से आने वाले निजी वाहन भी जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। इस चुनौती को देखते हुए पुलिस ने नए यातायात नियम लागू किए हैं।

पार्किंग व्यवस्था में बदलाव

पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को अस्थायी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिए। निर्णय के अनुसार – बड़ी गाड़ियां और बसें अखरी चौकी स्थित पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। जबकि, छोटी गाड़ियां संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पार्किंग स्थल में पार्क की जाएंगी।इसके अलावा, मालवाहक वाहन (छोटे और बड़े) दिन के समय शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Advertisement

हेल्प डेस्क और चेकिंग के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने कैण्ट रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका, मालवीय चौराहा, नरिया, डीएलडब्लू और मण्डुवाडीह चौराहा जैसे प्रमुख स्थलों का जायजा लिया। कमिश्नर ने पार्किंग स्थलों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने और वाहनों की चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार पाण्डेय और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page