Connect with us

अपराध

वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से दो अंतरराज्यीय इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/चंदौली। मेरठ एसटीएफ की टीम ने 50-50 हजार रुपये के इनामी दो अंतरराज्यीय गौ-तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पदमा पुत्र शेरखान निवासी ग्राम मीरपुर, थाना खुर्जा देहात, बुलन्दशहर तथा सज्जाद पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला दरबार, थाना कैराना, शामली के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे और गौकशी से जुड़े मामलों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। एसटीएफ ने इन्हें रविवार को वाराणसी-प्रयागराज रोड स्थित औराई लाला नगर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ उत्तर प्रदेश की ओर से फरार और इनामी अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार सूचनाएं एकत्र की जा रही थीं।

रविवार को एसटीएफ की मेरठ इकाई को सूचना मिली कि जनपद चन्दौली के थाना चन्दौली में दर्ज मुकदमे में वांछित और 50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधी पदमा और सज्जाद वाराणसी-प्रयागराज रोड पर औराई लाला नगर टोल प्लाजा के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पदमा अपनी मां के लड़के शमशाद के साथ मिलकर गौकशी का कार्य करता था, जबकि सज्जाद भी शमशाद के लिए गौ-तस्करी करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और वे साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि में शामिल हो गए। बताया गया कि वर्ष 2017 से दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हुए उन्हें गौकशी के लिए तस्करी के जरिए ले जाते थे।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में पदमा और उसके अन्य साथी थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी में गौकशी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। बाद में जमानत पर छूटने के बाद पदमा और सज्जाद ने फिर से गौकशी और शराब तस्करी का काम शुरू कर दिया। इसके बाद वर्ष 2023 में जनपद चन्दौली में दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page