Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के 50 उद्यमी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में करेंगे काशी के उत्पादों का प्रदर्शन

Published

on

बनारसी सिल्क और हस्तशिल्प को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, महिला उद्यमियों के लिए खास स्टॉल

वाराणसी। काशी के 50 उद्यमियों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर लिया है। यह कार्यक्रम 25 से 29 सितंबर तक नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। ट्रेड शो में काशी की प्राचीन पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक उत्पादों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत 30 हस्तशिल्प, 10 एमएसएमई और 10 निर्यातक शामिल हैं। हस्तशिल्प में लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी और सिल्क उद्योग से जुड़े उत्पाद शामिल होंगे। निर्यातक बनारसी सिल्क साड़ी और कालीन उद्योग से जुड़े हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए अवसर

ट्रेड शो में विश्व भर के खरीदार बनारस के कारीगरों की कला और आधुनिक उत्पादों से रूबरू होंगे। इससे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचने का मौका मिलेगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि 37 विभिन्न सेक्टरों की व्यापारिक और वाणिज्यिक क्षमताओं को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। महिला उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

लोकल उत्पाद और स्वदेशी का प्रचार

वाराणसी के उद्यमियों ने लोकल उत्पादों के समर्थन और स्वदेशी की शुरुआत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ट्रेड शो का उद्देश्य बनारसी उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page