Connect with us

शिक्षा

वाराणसी : कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से की शिष्टाचार भेंट

Published

on

विश्वविद्यालय में शासन के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति शीघ्र

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से पुष्पगुच्छ देकर विश्वविद्यालय के अभ्युदय हेतु स्वागत और अभिनंदन करते हुए शिष्टाचार भेंट की।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि उस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय की प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा में गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण एवं संबंद्ध शैक्षणिक संस्थानों के सतत सुधार एवं विकास के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अभ्युदय की दृष्टि में सम्यक प्रयास हो तथा कार्यालयों में अनुशासित भाव से कार्य-संस्कृति को विकसित करने हेतु उनकी दूरदृष्टि व उनका शिव-संकल्प वास्तव में अभिनंदनीय तथा स्तुत्य है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन- कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की शासन से खाली पड़े पदों की नियुक्ति की मांग पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपेक्षित हर सम्भव सहयोग के परिप्रेक्ष्य में वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव , लेखाधिकारी तथा तीन सहायक कुलसचिव को संस्था के कार्यो को सुचारू रूप से चलाने हेतु शीघ्र नियुक्त करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page