Connect with us

वाराणसी

वाराणसी इकाई की बैठक संपन्न, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स ‘उपज’ वाराणसी इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शिवपुर स्थित उपज के कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनोद बागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।आज की मीटिंग में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुआ जो निम्न है। प्रथम बिंदु पर चर्चा का विषय रहा संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम वाराणसी जिला इकाई द्वारा जून माह में करवाया जाएगा। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को यह बताया गया कि जल्द ही संस्था का परिचय पत्र वितरित किया जाएगा।

Loading...

आज के कार्यक्रम में 30 अप्रैल को होने वाली संगोष्ठी के विषय में भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विनोद बागी ने आज क्रमवार संस्था के द्वारा विगत दिनों किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।आज के मीटिंग में उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने आज की मीटिंग में सभी पदाधिकारी और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति पर हर्ष जताते हुए कहां की हम अगर इसी तरीके से कंधे से कंधा मिलाकर अपने कार्यों को अंजाम देते रहें, तो अवश्य पूरे प्रदेश में वाराणसी जिला इकाई एक मुकाम पेश कर सकेगा। आज कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सहित सभी पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने अपने विचार पटल पर रखें। आज के बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, मंत्री सुमित कुमार, मंत्री मोनेश श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित मोहन तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार कनौजिया, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page