Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, इमरजेंसी फुल

Published

on

Loading...
Loading...

नौतपा और भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को सिर और पेट दर्द की शिकायतें ज्यादा हो रही हैं। बीएचयू, मंडलीय और जिला अस्पताल के साथ सीएचसी-पीएचसी केंद्रों पर जाकर लोग अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कुछ अस्पतालों में इमरजेंसी वॉर्ड फुल हो गए हैं। कई मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। ओपीडी में भी मरीजों की कतार लगी रही।

कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में 24 घंटे में ही मरीजों का आंकड़ा 50 के पार हो गया है। पैथोलॉजी के लिए भी भारी भीड़ रही। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ में इजाफा दिखा। वहीं, दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 130 मरीज पहुंचे थे।

बादलों की आवाजाही बढ़ी – बीती रात वाराणसी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। इस कारण शुक्रवार की सुबह रूक-रूक कर बादलों की आवाजाही हो रही थी। वहीं तापमान में भी थोड़ी गिरावट नजर आई। हल्की-हल्की नम हवाओं और उमस से आमजन बेहाल दिखा। सुबह 10 बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह से राहत के आसार है।

दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में लगी भीड़ -दीनदयाल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बीती रात से ही एकाएक इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे वहां पर अफ़रा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह ने मरीजों की लगातार आवक को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में तत्काल प्रभाव से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की अलग से ड्यूटी लगा दी है।अस्पताल में चारों तरफ कूलर की व्यवस्था की गई है, ताकि लू आदि से आए मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत मिल सके। लू लगे मरीजों को आइस पैक के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ओआरएस घोल देने के बाद उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक खुद इमरजेंसी में राउंड कर स्थिति को जांच रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page